Film Studio
Film Studio: हिंदी कहानी के लिए एआई फिल्म स्टूडियो
कहानी है, पर शूट का बजट नहीं? अपनी कहानी हिंदी में लिखिए और उसे स्क्रिप्ट से फाइनल कट तक ले जाइए।
हर बैच से पहले उसका कुल खर्च दिखता है।
इस पेज के बारे में और
एआई फिल्म स्टूडियो का मतलब बटन दबाकर फिल्म पाना नहीं है। Kritiverse का Film Studio आपकी कहानी को हिंदी में ही लेकर चलता है। पहले स्क्रिप्ट, फिर शॉट, फिर पिक्चर, और आखिर में कट। कहानी बदली तो पीछे लौटकर वही स्टेप दोबारा खोल सकते हैं।
इस हिस्से में
कहानी कागज़ पर: Script Writer
Script Writer में एक लाइन से शुरू कीजिए। AI शॉर्ट फिल्म और माइक्रोड्रामा एपिसोड, दोनों फॉर्मेट मौजूद हैं। पांच हुक में से एक चुनिए और स्क्रिप्ट आपकी तय लंबाई में बन जाती है।
कैमरा चलने से पहले फिल्म देखिए: Storyboard
हिंदी स्क्रिप्ट को इंग्लिश में बदलने की ज़रूरत नहीं। Storyboard में जैसी है वैसी चिपकाइए। वह उसे शॉट में बांट देता है, और हर शॉट के साथ फ्रेम, शॉट साइज़, कैमरा मूव और बोली जाने वाली लाइन मिलती है।
हर सीन एक शीट पर: Scene Maker
Scene Maker खुलने पर इस स्टूडियो में जुड़ेगा। यह आपकी वीडियो के हर सीन को एक शीट पर रखने के लिए है।
पूरी फिल्म, एक प्रोजेक्ट: Film Maker
Film Maker में स्क्रिप्ट, किरदार, फ्रेम, वीडियो, आवाज़ और कैप्शन एक ही प्रोजेक्ट में रहते हैं। किरदार एक बार लॉक कीजिए, आगे के फ्रेम उसी रेफरेंस से बनते हैं। स्क्रिप्ट बदली तो आगे के स्टेप Out of date दिखने लगते हैं।
अपने हाथ से कट: Kriti Cut
Kriti Cut कंप्यूटर के Chrome या Edge में चलता है और आपकी अपनी फाइलों पर काम करता है। AI शॉट आपकी असली फुटेज के साथ उसी टाइमलाइन पर आते हैं, AI के टैग के साथ।
एडिट सौंपना हो: AI Editor
AI Editor खुलने पर इस स्टूडियो में जुड़ेगा। यह वीडियो को शॉट दर शॉट पढ़ता है, ज़रूरी सवाल पूछता है और प्लान लिखता है। कुछ भी बनने से पहले वह प्लान आप मंज़ूर करते हैं।
यह एआई फिल्म स्टूडियो किसके काम का है
उस फिल्म स्टूडेंट के, जो शूट से पहले अपना सीन देखना चाहता है। उस YouTuber के, जो कहानी वाले वीडियो बनाता है। उस एडिटर के, जो क्लाइंट के ऐड और एक्सप्लेनर बनाता है। नए हैं तो AI वीडियो कैसे बनाएं से शुरू कीजिए, और Academy के लेसन देखिए।
सवाल
क्या स्क्रिप्ट हिंदी में लिख सकते हैं?
हां। Script Writer, Storyboard और Film Maker हिंदी, हिंग्लिश और इंग्लिश तीनों में चलते हैं।
क्या किरदार हर शॉट में एक जैसा दिखेगा?
किरदार का लॉक किया हुआ रेफरेंस आगे के फ्रेम में काम आता है। फिर भी AI में फर्क आ सकता है, इसलिए हर फ्रेम देखकर ही आगे बढ़िए।
क्या एडिटिंग आनी ज़रूरी है?
शुरू करने के लिए नहीं। हर कट अपने हाथ से लगाना हो तो Kriti Cut है।
खर्च कब पता चलेगा?
पूरे बैच के फ्रेम या वीडियो बनाने से पहले कुल खर्च दिखता है। प्लान प्राइसिंग पेज पर हैं।
कहानी की एक लाइन से शुरू कीजिए
उसे स्क्रिप्ट, शॉट, पिक्चर और कट तक ले जाइए।
फिल्म शुरू करें