E-Com Studio
E-Com Studio: ऑनलाइन सेलर के लिए एआई टूल्स, बिना फोटोशूट के लिस्टिंग तैयार
स्टूडियो नहीं है? कोई बात नहीं। घर की टेबल पर फोन से खींची फोटो से ही लिस्टिंग की इमेज और कॉपी तैयार कीजिए।
हर क्लिक से पहले कीमत दिखती है। अपलोड से पहले अपनी कैटेगरी के नियम ज़रूर देखिए।
इस पेज के बारे में और
ऑनलाइन सेलर के लिए एआई टूल्स वहीं काम के हैं जहां फोटोशूट का बजट नहीं और फोटो असली सामान से मेल खानी ज़रूरी है। Kritiverse का E-Com Studio आपकी अपनी फोटो से शुरू होता है। लेबल, शेप और रंग वैसे ही रहते हैं, सिर्फ बैकग्राउंड, जगह और साइज़ बदलता है। फोटो और पार्सल अलग निकले तो रिटर्न आपके ही पास आता है।
इस हिस्से में
एक साफ फोटो काफी है: Product Shoot
प्रोडक्ट को दिन की रोशनी में सादी सतह पर रखिए, लेबल कैमरे की तरफ। Product Shoot में स्टाइल चुनिए: मेन इमेज के लिए सफेद बैकग्राउंड, Instagram के लिए लाइफस्टाइल फोटो, सेल के लिए दीवाली वाला लुक। छोटे अक्षर ज़ूम करके ज़रूर देखिए, गड़बड़ सबसे ज़्यादा वहीं होती है।
पूरी लिस्टिंग एक साथ: Catalogue
Catalogue में एक प्रोडक्ट की 1 से 8 फोटो डालिए। AI लेबल पढ़ता है और सिर्फ वही पूछता है जो फोटो से पता नहीं चलता, जैसे कीमत और साइज़। इमेज, वीडियो और लिस्टिंग कॉपी हिंदी, हिंग्लिश या इंग्लिश में बनती है। आखिर में SKU नाम वाली ZIP डाउनलोड कर लीजिए।
छपवाने से पहले देख लीजिए: Mockup
टी-शर्ट, मग, पोस्टर या पैकिंग बॉक्स छपवाने से पहले Mockup में अपना डिज़ाइन उन पर देखिए। डिज़ाइन वही रहता है जो आपने बनाया है।
फोन वाले अंदाज़ के ऐड: UGC Ads
UGC Ads अभी Coming soon है, उसके पेज पर वेटलिस्ट है। UGC क्या होता है, यह इस गाइड में पढ़िए। तब तक Catalogue की अपनी UGC रील चलेंगी, जिन पर AI का लेबल रहता है।
कमर्शियल जैसा ऐड: Ad Film Maker
Ad Film Maker खुलने पर इस स्टूडियो में जुड़ेगा। यह छोटी प्रोडक्ट फिल्म के लिए है, जिसमें हर शॉट में प्रोडक्ट वही रहे।
कपड़े मॉडल पर: Virtual Try-On
Virtual Try-On अभी खुला नहीं है। AI model photoshoot पेज पर वेटलिस्ट जॉइन कीजिए।
ऑनलाइन सेलर के लिए एआई टूल्स का आसान क्रम
फोटो बेडशीट पर खींची है तो पहले Background Remover चलाइए। फिर इमेज बनाइए और Meesho के नियम या Amazon के नियम से मिला लीजिए।
सवाल
क्या मेरी लिस्टिंग पास हो जाएगी?
यह हम नहीं कह सकते। मार्केटप्लेस के नियम बदलते रहते हैं और हर कैटेगरी के अलग होते हैं।
क्या AI मेरा प्रोडक्ट बदल देगा?
लेबल, शेप और रंग पकड़ कर रखे जाते हैं, फिर भी AI से गलती हो सकती है। हर इमेज असली प्रोडक्ट से मिलाकर ही लिस्ट कीजिए।
पहले कौन सा टूल खोलूं?
दो तीन इमेज चाहिए तो Product Shoot। कॉपी समेत पूरी लिस्टिंग चाहिए तो Catalogue।
क्या लिस्टिंग कॉपी में झूठे दावे आएंगे?
नहीं। कॉपी सिर्फ आपकी दी जानकारी से बनती है। रेटिंग, अवॉर्ड या दवा जैसे दावे अपनी तरफ से नहीं जोड़ती।
फोन की एक फोटो से शुरू कीजिए
एक प्रोडक्ट जोड़िए और बाकी लिस्टिंग उसी से बनाइए।
प्रोडक्ट जोड़ें